रायपुर। ला विस्टा में एक दिवसीय नवरात्रि गरबा नाईट का आयोजन किया गया। जिसमे सोसायटी के सभी परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषकर महिलाओं और बच्चों ने माता की भक्ति, आराधना और आस्था के साथ गरबा नृत्य का आनंद लिया। दीपक व्यास ग्रुप द्वारा गरबा गायन की शानदार प्रस्तुति दी गई। संचालन सपना अग्रवाल ने किया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में कुल 5 कैटेगरी में पुरस्कार रखे गए थे। बेस्ट फीमेल गरबा नृत्य में प्रथम- रश्मि व्यास, द्वितीय- अंकिता गुप्ता व तृतीय चांदनी कुकरेजा रहीं। बेस्ट गर्ल्स गरबा नृत्य में प्रथम- समायरा व्यास, द्वितीय- ऐश्वी बोंदिया व तृतीय पुरस्कार- वर्लिन छाबड़ा को मिला। वहीं बेस्ट कपल नृत्य में प्रथम- गुलशन व संजोत गोंदूड़े और द्वितीय मुस्कान व आनंद छत्री रहे। बेस्ट बॉय कैटेगरी में प्रथम- वेदांत छत्री, द्वितीय- करन हुरा रहे। फैमिली पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम पुरस्कार बृजेश एवं निधि ठक्कर को दिया गया। ये पुरस्कार निर्णायक द्वय बैजल पिथलिया व शुभांगी पोमल समेत विजय मंगवानी, इंदरपाल सिंग, बांबरा, शंकर अग्रवाल, राजू अरोरा, रजनी बेन, रितु बोंदिया व रितु वर्मा के हाथों प्रदान किए गए।