छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

NIT NEWS:- दिल्ली के प्रगति मैदान आयोजित में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन समारोह का एन आई टी रायपुर में किया गया सीधा प्रसारण, शामिल हुए संस्थान के शिक्षकगण और विद्यार्थी

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के सर एम. विस्वेश्वरैया हॉल में 29 जुलाई 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान आयोजित में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण किया गया | इस अवसर पर डीन (छात्र कल्‍याण) डॉ. नितिन जैन, एसोसिएट डीन (छात्र कल्‍याण) डॉ. एम. के. प्रसाद सहित फैकल्टी सदस्य और छात्र उपस्‍थित रहे ।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन समारोह को नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित किया गया। यह समागम दो दिवसीय आयोजन है जिसमें अकादमिक विशेषज्ञों, शिक्षकों, नीति निर्माताओं और छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्‍वयन से संबंधित अपने अनुभव, सफलता की कहानियां साझा करने का अवसर प्राप्त होगा ।

समागम के उद्घाटन समारोह की शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की और शिक्षा नीति 2020 की विशेषता के बारे में को सभी को बताया। इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम श्री योजना के बारे में बताया साथ ही 12 से अधिक भाषाओं में शिक्षा और कौशल पाठ्यक्रम पुस्तकें जारी कीं, इसके बाद उन्‍होंने सम्‍मेलन को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने भाषण में शिक्षा की प्रभावशीलता को उजागर किया और कहा कि शिक्षा अपनी भाषा में होना अत्‍यंत महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने भारत को सॉफ़्टवेयर तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक के भविष्‍य में एक मुख्‍य स्‍थान रखने की बात कही। उन्‍होंने अपने भाषण को युवा वर्ग को बेहतर भविष्‍य के लिए उत्तम प्रशिक्षण प्राप्त करने और सभी का सहयोग करने की बात कह कर समाप्‍त किया।

About the author

Tukeshwar Lodhi