ARANG NEWS:- ‘स्वयं मतदान करें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें’- आरंग एसडीएम.. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मैट्स की छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
आरंग: शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग की अभिनव पहल ईवीएम प्रदर्शन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मैट्स यूनिवर्सिटी गुल्लू में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अतुल विश्वकर्मा ने लगभग 100 से भी अधिक मतदान करवाया एवं ईवीएम मशीन के बारे में फैली हुई भ्रांतियों को निरर्थक बताते हुए कहा कि मशीन में खराबी आ सकती है किंतु उसका डाटा संरक्षित रहता है, तथा उसका भी प्रोटोकोल होता है।
उन्होंने आगे कहा कि न केवल खुद मतदान करें अपितु अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, इस दौरान मैट्स के युवा विद्यार्थियों ने कई प्रश्न किए जिसका समाधान करते हुए एसडीएम आरंग ने कहा कि 2 अगस्त से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने एवं परिवर्तन कर सकते हैं इसके लिए अविहित अधिकारी, बीएलओ एवं नेशनल वोटर्स पोर्टल की सहायता ली जा सकती है, उन्होंने सभी युवा विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलवाई ।
इस अवसर पर उपस्थित मैट्स प्राचार्य डॉक्टर ए जे खान एवम प्रोफेसर नंद प्रजापति ने युवाओं की लोकतंत्र में भूमिका पर प्रकाश डाला, तथा मास्टर ट्रेनर एवं स्वीप प्रभारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव तथा मैट्स की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रलोभन रहित मतदान जागरूकता का संदेश दिया और जागरूकता नारे बुलंद किए गए इसमें तहसील निर्वाचन टीम राकेश साहू, शरद अग्रवाल, भूषण जलक्षत्री की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर तहसीलदार विनोद साहू, डॉ सचिन दास, डॉ नीलम त्रिपाठी, डॉ अपर्णा झा, डॉ अवंतिका पाल, मधु शर्मा, शेफाली त्रिपाठी, उमेश साहू, बाबूलाल साहू, गीतेश्वर सिंह, लोकेश देवांगन, विनय चंद्राकर, शिल्पी टोप्पो,महोबिया सर, युगांत राहंगडाले, लेख राज, शालिनी देवांगन, मनीष पांडे, सुमन साहू सहित सहित सैकड़ों की संख्या में युवा विद्यार्थियों की उपस्थिति रही ।