रायपुर

मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने बांटा भंडारा प्रसाद

रायपुर। मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा पितृ पक्ष के अवसर पर स्वरूपा समीर दास ने पितृ स्मृति में ट्रस्ट के माध्यम से टाटीबंध में एम्स रायपुर के सामने विशाल भंडारा संचालित किया। जिसमें हॉस्पिटल में इलाज कराने आए लगभग दो हजार की संख्या में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके सहयोगी जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा के संचालन में कल्पना शुक्ला जिलाध्यक्ष, मनोरमा बाजपेई सुंदरनगर प्रभारी, लक्ष्मी अवस्थी डंगनिया प्रभारी, नमिता पात्रा, अविनाश पात्रा, सरोज शुक्ला, राधा साहू आदि द्वारा सेवाएं प्रदान की गर्इं। ट्रस्ट अध्यक्ष गुरुदेव संकर्षण शरण महाराज (गुरुजी) ने इस कार्य के लिए सबको साधुवाद प्रेषित किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी