छत्तीसगढ़ राजनीति संस्कृति

महासमुंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया,ताम्रध्वज साहू रामचंडी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Written by Tukeshwar Lodhi

महासमुंद 8 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर पहुंचें, जहां उन्होंने मां रामचण्डी देवी के मंदिर पहुँचकर देवी मां के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने यहां परम्परा अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर में सहकारी केंद्रीय बैंक, मंगल भवन, सार्वजनिक शौचालय और सरोवरों के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की।

About the author

Tukeshwar Lodhi