छत्तीसगढ़ राजनीति

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का बस्तर दौरा निरस्त

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(08.10.22)- नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का बस्तर संभाग का दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। मंत्री डॉ. डहरिया 9 से 12 अक्टूबर तक बस्तर संभाग के विभिन्न जिला मुख्यालयों में दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरान वे विधानसभावार पदाधिकारियों की बैठक भी लेने वाले थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi