आरंग/10अक्टूबर 2022/ प्रदेश के नगरीय प्रशासन,विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया नवरात्रि पर्व से लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क रहे हैं तथा जनता के आवेदनों का त्वरित निराकरण भी कर रहे हैं। विगत दिनों ग्राम कुलीपोटा में गुरु गद्दी की स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी सम्मिलित हुवे तथा गुरु गद्दी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
पश्चात ग्राम संकरी(कोरासी)में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुवे तथा डांस प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया व उनको प्रोत्साहित भी किया। मंत्री डॉ. डहरिया को अपने बीच पाकर ग्रामवासी, डांस प्रतिभागी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरी उत्साह का माहौल था।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जगदीश प्रसाद वर्मा, भगवती धुरंधर, राजेश धुरंधर,चंद्रदेव मनहरे,लक्की कोसले, ललित मनहरे, युगल वर्मा, संजय टंडन, तरुण बंजारे, संजय सोनवानी, लोचन साहू,थानसिंग नारंग,येन कुमार नारंग, संजीव नारंग, केवल नारंग, तलेश जांगड़े,मेवा डहरिया, शेखर नारंग, ओमप्रकाश नारंग, रामावतार नारंग, प्रेमलाल कुर्रे, भरत मनहरे,अमित नारंग, जित्तू नारंग, दिलीप नारंग सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं, बड़े बुजुर्ग एवं बच्चे उपस्थित थे।

