■ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, क्षेत्रवासियों ने मंत्री डॉ.डहरिया का जताया आभार
आरंग/ 10 अक्टूबर 2022/ आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसा ग्राम ग्राम भैंसा के ग्रामवासी वर्षो से अपने गांव में हाई स्कूल खोलने की मांग करते आ थे, लेकिन उनका सुनने वाला कोई नही था। जिसके कारण गांव के छात्र, छात्राओं को पढ़ने के लिए दूर दराज के स्कूलों में जाना पड़ता था। उक्त समस्या को लेकर गांव वाले क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के पास लेकर गए। जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुवे उच्च अधिकारियों निर्देशित किया जिस पर कार्यवाही करते हुवे ग्राम भैंसा में हाई स्कूल की स्वीकृति दिलाया गया। जिसका मंत्री डॉ.शिवकुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों मंगलवार को उद्घाटन किया जाएगा। गांव में हाई स्कूल की स्वीकृति मिलने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया तथा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत दुर्गा राय,भगवती धुरंधर, डूगेश साहू, राजेश धुरंधर, पुकेश साहू हैं।

