◆ गुदगुदा स्कूल की जर्जर स्थिति देख गांव वालों ने लगा दिया था ताला, मंत्री डॉ.डहरिया ने लिया संज्ञान
आरंग/11अक्टूबर 2022/ विगत दिनों बरसात के मौसम में ग्राम गुदगुदा के स्कूल की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण गांव वालों ने स्कूल में ताला लगा दिया था, जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को होने पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुवे स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करने निर्देशित किया तथा नया शाला भवन बनाने हेतु अनुशंसा भी किया। जिसके फलस्वरूप ग्राम गुदगुदा के प्राथमिक शाला में नया शाला भवन बनाने हेतु 09 लाख 42हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। उसी प्रकार ग्राम भैंसमुंडी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों ने नया शाला भवन बनाने की मांग को लेकर मंत्री डॉ.डहरिया के पास पहुंचे हुवे थे, जिस पर मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुवे नया शाला भवन बनाने की अनुशंसा किया था जिस पर नया शाला भवन निर्माण हेतु 09लाख 42हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त दोनों ग्रामों में नया शाला भवन की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ग्राम के सरपंच, पंच एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। जिसमे प्रमुख रुप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग,केशरीमोहन साहू जिला पंचायत सदस्य, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य, अनिता थांसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, हेमलता डुमेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष आरंग, लक्ष्मी हीरादास जांगड़े जनपद सदस्य, डूगेश साहू, राहुल कुर्रे, भगवती धुरंधर, राजेश धुरंधर हैं।

