आरंग छत्तीसगढ़

निगमों मे स्थल परिवर्तन एवम बिलो राशि के कार्य के अधिकार मिले महापौर परिषद को

*निगमों मे स्थल परिवर्तन एवम बिलो राशि के कार्य के अधिकार मिले महापौर परिषद को*

आज दिनाक 11.11.2020 को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया द्वारा समस्त नगर निगमों के महापौर तथा आयुक्तों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कोरबा, अंबिकापुर तथा जगदलपुर के महापौर ऑनलाइन वीसी एवम् शेष महापौर महानदी भवन से सम्मिलित हुए।

बैठक में निगम वार एक एक कर विस्तृत कार्यों तथा मांगों को समीक्षा की गई।। समीक्षा उपरान्त महापौरगणो की मांग पर निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन के अधिकार तथा निविदा में कम टेंडर दर प्राप्त होने पर बचत राशि व्यय करने के अधिकार महापौर परिषद को दिए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई।।

बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, पौनी पसारी के साथ साथ मोर जमीन मोर मकान , मोर मकान मोर चिन्हारी, अमृत मिशन, अधोसंरचना तथा राज्य प्रवर्तित योजनाओं की निगमवार विस्तृत समीक्षा की गई।। समीक्षा उपरान्त पौनी पसारी योजना में वांछित प्रगति लाने तथा सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया।।

इसके साथ ही निगम करों तथा यूजर चार्ज की वसूली करते हुए निगमों को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा मे प्रयास करने निर्देशित किया गया।।
साथ ही सभी आयुक्तों को महापौर एवम् जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए निगम की जनता के हित में तीव्र गति से काम करने के निर्देश दिए गए।।
उपरोक्त बैठक में विभागीय सचिव अलरमेलमंगई डी , सूडा के एडिशनल सी ई ओ सौमिल रंजन चौबे एवम् अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

About the author

mediampcg