आरंग छत्तीसगढ़

विधायक डॉ. के.के. ध्रुव के ऐतिहासिक विजय हासिल करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आभार एवं बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Written by mediampcg

दिनाक 11 नवम्बर 2020/ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में मरवाही विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव के ऐतिहासिक विजय हासिल करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आभार एवं बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डॉ. के.के. ध्रुव को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी साथ ही मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश/जिला/ब्लाक पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं के मेहनत का जीत बताया । इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रभारी-समस्त विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस- श्रीमती शकुन डहरिया ने नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव को बधाई एवं शुभकामनाए दी । कार्यक्रम को लोकसभा कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मंत्री श्री जयसिंग अग्रवाल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया । अंत में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर मंत्रियों, विधायकों, पार्टी के समस्त पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने किया । इस अवसर पर सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायकगण श्री शैलेष पांडेय, श्री मोहितराम केरकेट्टा, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, श्री गिरीश देवांगन, श्री रामगोपाल अग्रवाल, श्रीमती किरणमयी नायक, श्री राजेश तिवारी, श्री सुभाष धुप्पड़, श्री गुरुमुख सिंह होरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए ।

About the author

mediampcg