छत्तीसगढ़ • रायपुर

यूनिवर्सिटी-कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कल बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा में 11 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शालेय छात्र संघ की एक बैठक होगी। जिसमें शिक्षा के साथ रोजगार दें, नि:शुल्क शिक्षा, छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राथमिकता देने, स्थानीय छात्रों को रोजगार देना अनिवार्य करने, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन की घोषणा करने, स्थानीय के लिए रोजगार शत-प्रतिशत करने, विश्वविद्यालय में प्रवेश के साथ छत्तीसगढ़ के गांव-गांव से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास सहित शिक्षा नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मांगों पर रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक में छात्रसंघ की प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय छात्रसंघ के भूतपूर्व अध्यक्ष अनिल दुबे सहित प्रदेश प्रभारी रितु महंत, सचिव मोनिशा बेहरा व प्रदेश कार्यालय सचिव अंकिता साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी