आरंग छत्तीसगढ़

स्कूलों में शाला भवन व प्रार्थना शेड निर्माण हेतु मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 35 लाख रूपये स्वीकृत

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग/ 25 अगस्त 2022/ आरंग विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में नया भवन, अतिरिक्त कक्ष एवं प्रार्थना शेड निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें प्राथमिक शाला अमोदी में शाला भवन निर्माण हेतु 06 लाख रुपये, प्राथमिक शाला गनौद में शाला भवन निर्माण हेतु 06 लाख रुपये, मिडिल स्कूल नरियरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, मिडिल स्कूल बिरबिरा में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु 05 लाख रुपये तथा ग्राम खम्हरिया के रंगमंच में शेड निर्माण हेतु 03 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है। उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, दिनेश ठाकुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंदखुरी, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जनपद उपाध्यक्ष हेमलता डूमेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य केशरी मोहन साहू, दुर्गा राय, अनिता थानसिंग साहू, माखन कुर्रे, सहित ग्राम के सरपंच, पंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया तथा क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi