आरंग छत्तीसगढ़ देश प्रशासनिक

तिरुपति(आंध्रप्रदेश) में हो रहा राज्यों / संघ शासित क्षेत्रों के श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवो का राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन, छ.ग. का प्रतिनिधित्व करने पहुचें श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग/25 अगस्त 2022/ – तिरुपति आंध्र प्रदेश के होटल ताज में आयोजित दो दिवसीय श्रमिक सम्मेलन में प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पहुचें हुवे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस में राज्यों के मंत्रियों एवं प्रतिभागियों का आपस में परिचय के बाद पंजीयन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पचात केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
कार्यक्रम सम्मेलन के प्रथम सत्र में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को सार्वभौमिक बनाने और सभी के लिए रोज़गार के अवसरों में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को ऑन बोर्ड करने के लिए E श्रम पोर्टल को एकीकृत करने हेतु विशेष चर्चा हुई।

उद्बोधन के बाद सम्मेलन पर परिचर्चा होने के साथ साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिभागीयों के द्वारा अपने अपने राज्यों का प्रेज़ेंटेशन दिया गया तथा उसके बाद राज्यों /संघ शासित क्षेत्रों द्वारा सुझाव भी दिए गए।
छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने छत्तीसगढ़ में श्रम विभाग द्वारा चलाये जा श्रमिक हित की योजनाओं के बारे में अपनी बात रखी । उन्होंने अपने उद्बोधन में पारदर्शिता और कार्यों को तुरंत निष्पादित करने हेतु श्रम विभाग के e सेवा और पोर्टल के बारे में एवं योजनाओं से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया।सम्मेलन के द्वितीय दिन श्रमिकों के हित में होने वाले योजनों पर विस्तृत चर्चा होगी जिसमें ESIC, लायसेन्सिंग, श्रमिक पंजीयन, के बरे में चर्चा होगी।

About the author

Tukeshwar Lodhi