आरंग(27.08.22)- पत्रकार संघ आरंग की मासिक बैठक में पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा पश्चात निर्णय लिए गए।पदाधिकारियों का 3 साल कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पदाधिकारी चुने गए।जिसमे वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।वही वरिष्ठ पत्रकार रोशन चंद्राकर,रामकुमार गुप्ता,विनोद गुप्ता को संरक्षक,वीरेंद्र वर्मा को सचिव,टुकेश्वर लोधी को कोषाध्यक्ष चुना गया।बैठक पश्चात संघ के नए अध्यक्ष पवन साहू ने पदभार ग्रहण किया।

