आरंग/27 अगस्त 2022/ – नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज हैदराबाद प्रवास के दौरान इंटीग्रेटेड एमएसडब्ल्यू लिमिटेड (री सस्टेने बिलिटी लिमिटेड की सहायक कंपनी) का दौरा किया। हैदराबाद में स्थित यह कंपनी 7000 मीट्रिक टन कचरे का निपटान कर रही है जिससे ये 24 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है।इस सुविधा में कंप्रेस्ड बायो गैस सुविधा और खाद बनाने की सुविधा अत्याधुनिक है।
इसके अलावा,मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रक्रिया सुविधा जानने पहुंचे । सी एंड डी कं 500 मीट्रिक बस डबचरा संभालती है और रेत जैसे विभिन्न उत्पादों कर्ब स्टोन्स ,कंकड़ आदि का उत्पादन करती है ।
उन्होंने कंपनी के विजन एवं पर्यावरण सेवाओं की जानकारी ली । इस अवसर पर मंत्री के साथ नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, आर एम सी अरूण साहू ,सूडा के अधिकारी आशीष टिकरहा और नितेश शर्मा भी मौजूद थे ।

