आरंग छत्तीसगढ़

चरौदा में हुआ हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(28.08.22)- शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं नवीन प्राथमिक शाला चरौदा में संयुक्त रूप से हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक महेन्द्र पटेल के निर्देशन में बच्चों ने आकर्षक रंगोली व फूलों से तिरंगा बनाया।जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर बच्चों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया।
वहीं शिक्षकों ने शासन द्वारा हमर तिरंगा मनाए जाने के उद्देश्य तथा हमर तिरंगा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिस समय हमारे देश को आजादी मिली उस समय हम सब नहीं थे इसलिए हमें उनके योगदानों को याद रखने लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा हमर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
इस मौके पर बच्चे देशभक्ति गीत के साथ हाथों में तिरंगा लहराए जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा।वहीं देशभक्ति नारा लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं देशभक्ति गीत गायन करने वाले बच्चों को वरिष्ठ शिक्षक अशोक चंद्राकर ने नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल, अशोक चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर,दीनदयाल धीवर, सुशील कुमार आवड़े, जितेन्द्र यदु ,शिक्षिका हेमा बंजारे, पार्वती साहू ,प्रभा साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi