आरंग छत्तीसगढ़

हड़ताल: पोला पर्व पर भी आरंग धरनास्थल मे डटे रहे कर्मचारी-अधिकारीगण

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(28.08.22)– राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण अपने मौलिक अधिकार केंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर चरण बद्ध आन्दोलन के चौथे चरण मे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं आज ऑनदोलन के छटवे दिवस छत्तीसगढ के प्रमुख तिहार पोला के बावजूद कर्मचारी-अधिकारीगण धरना स्थल मे डटे रहे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपने के क्रम मे फेडरेशन के प्रांतीय निदेशानुसार आज सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री डाॅ.शिवकुमार डहरिया के अन्यत्र प्रवास मे होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय सहायक द्वय श्री राजकुमार बंजारे एवं श्री डालेन्द्र गिरी ,तथा नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष श्री मान् चंद्रशेखर चंद्राकर को अपनी जायज मांग की पूर्ति हेतु माननीय मुख्य मंत्री छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगो को पूरा कराने हेतु निवेदन किया। वहीं रामकुमार सिन्हा अध्यक्ष छ ग तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ आरंग के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष मंदिर हसौद श्री मान् ओम प्रकाश यादव एवं रेखराम ध्रुव अध्यक्ष छ ग शिक्षक संघ ब्लाक आरंग के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष चंदखुरी श्री मान् रविशंकर धीवर को फेडरेशन आरंग की ओर से मांग पत्र सौंपकर निवेदन किया ।तत्पश्चात धरना-प्रदर्शन को फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा, महासचिव संतलाल साहू,प्रदेश तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष जी एस यादव ,लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,फेडरेशन के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मल्लेश्वरी शुक्ला, स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल, आदि ने संबोधित करते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय से अपनी जायज मांगो को पूरा करने का अनुरोध किया इसअवसर पर छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष कवि जी आर टंडन ने अपनी कविता”धरना होवत हे सड़क तीर कका आ जबे न ” के माध्यम से जायज मांगो की पूर्ति हेतु संदेश दिया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते तहसील मुख्यालय मे स्थित तहसील कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उपकोषालय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषी विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो के कार्य पूरे सप्ताह प्रभावित रहा । धरना-प्रदर्शन मे प्राचार्यगण जे आर आल्हा,इंट्रजीत विंद,आर पी साहू , एस के देवांगन , सुरेश चंद्र पाटकर ,राकेश साहू,संदीप चंद्राकर, नारायण लाल साहू, फागू राम देवांगन, नरेंद्र कुमार चंद्राकर, लोचन प्रसाद साहू,बालकरण साहू,सुनील मिश्रा,निर्मल पटेल, मदन साहू,प्रेमनारायण साहू ,अरविन्द वैष्णव ,जितेश्वर देवांगन मोती लाल साहू,दीपकचंद्राकर,टिकेश्वरीचंद्राकर ,सरिता वर्मा,जामबती साहू ,नीता शर्मा, सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी – अधिकारीगण शामिल रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi