आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी का आरंग में हुआ भव्य स्वागत

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(29.08.22)- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ओड़िसा प्रवास के लिए रायपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा निकले थे।इस दौरान आरंग पहुँचने पर रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस द्वारा सजल चंद्राकर के नेतृत्व में 200 से अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें आरंग आने का न्योता भी दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी,आकाश शर्मा,लोकेश वशिष्ठ, जसमीत सोनू शर्मा,खिलेश देवांगन,सुधांशु साहू,आलोक चंद्राकर, शेखर साहू,पारस चंद्राकर, कुलदीप लोधी,प्रणय बंसोर, तरुण मिश्रा, सईद रजा चौहान, सुरेंद्र कंडरा, नरसिंग पटेल, निजाम खान,मनीष कंडरा, रविकांत साहू,बबलू साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi