अन्य छत्तीसगढ़ देश

आरंग में कर्मचारियों-अधिकारियों का नौवे दिन तीज पर्व पर भी धरना प्रदर्शन जारी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(30.08.22)– छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय लंबित मांगो के समर्थन मे अनिश्चितकालीन हड़ताल के नौवें दिन कर्मचारी-अधिकारीगण छत्तीसगढ का प्रमुख पर्व तीज के बावजूद धरना – स्थल मे डटे रहे । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार “का सामूहिक गायन के साथ हुआ,धरना- प्रदर्शन को फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष जी आर टंडन, छ ग शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, छ ग तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद वैष्णव,स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,पशुधन विकास विभाग कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति, छ ग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार नारंग,छ ग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,जल संसाधन विभाग से अनुराग तिवारी, भूखन चंद्राकर, शैलेन्द्र शुक्ला ,विनोद चंद्राकर, आदि ने संबोधित करते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय से अपनी जायज मांगो को पूरा करने का अनुरोध किया इसअवसर पर व्याख्याता कवि नारायण बंजारे ने अपनी कविता के माध्यम से जायज मांगो की पूर्ति हेतु संदेश दिया।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते तहसील मुख्यालय मे स्थित तहसील कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उपकोषालय, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषी विभाग,महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागो के कार्य पूरे सप्ताह प्रभावित रहा । धरना-प्रदर्शन मे फेडरेशन के सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, प्राचार्यगण इंट्रजीत विंद,जे आर आल्हा ,एस के देवांगन, नंद कुमार बांधे, अर्जुन राम कन्नौजे,भारत भूषण वर्मा,सुरेश चंद्र पाटकर राकेश साहू, संदीप चंद्राकर ,निर्मल पटेल ,शिव कुमार चंद्राकर, विष्णु वर्मा, कीर्ति कुमार परमाल पं.छत्रधर दीवान,मदन लाल साहू पिताम्बर दास मानिकपूरी, भीखम चंद देवांगन, भैयाराम जायसवाल, फागू राम देवांगन, नरेंद्र कुमार चंद्राकर, अशोक कुमार साहू,सागर चंद्राकर, राजू निषाद, हेमंत कुमार थ्रुव,चमन लाल साहू,भगवान दास नवरत्न, सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी – अधिकारीगण शामिल रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi