आरंग छत्तीसगढ़ मनोरंजन

सकरी(कोरासी) में “नच बलिए डीजे डांस प्रतियोगिता” कल,मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया रहेंगे उपस्थित

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(31.08.22)- आरंग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सकरी(कोरासी) में 01अगस्त गुरुवार को युवा एकता संघ और ग्रामवासियों द्वारा तीजा पोला और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर “नच बलिए डीजे डांस प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया और आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण प्रसाद साहू सरपंच ग्राम पंचायत सकरी करेंगे।कार्यक्रम में भजन धीवर (ग्रामीण अध्यक्ष सकरी),चंद्रप्रकाश साहू(अध्यक्ष जिला सरपंच संघ व सरपंच ग्राम पंचायत रीवां),चंद्रशेखर साहू(जनपद प्रतिनिधि चोरभट्टी),लेखराम साहू(सरपंच पिरदा),कृष्णा बलीराम टंडन(सरपंच चोरभट्टी),किशोर बंजारे(सरपंच कोरासी),कुमार साहू(सरपंच केसला),अनिता ललित बघेल(सरपंच चकवे),राजकुमार साहू(सरपंच कोसरंगी),लोचन साहू,नंदकुमार साहू,ग्राम सकरी के समस्त पंचगण बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi