आरंग छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया होंगे आरंग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी, नवरात्रि पर कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आरंग: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नवरात्रि पर्व के पहले दिन कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की है,सूची में 30 उम्मीदवारो के नाम जारी किए है।इनमें आरंग विधानसभा से मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को टिकट मिला है। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे।आरंग विधानसभा की बात करे तो यहाँ पर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब से होगा। पिछले 05 सालों में आरंग क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकासकार्यो को लेकर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया जीत के प्रति आश्वस्त है। लिस्ट जारी होते ही उनके निवास कार्यालय में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है। इस बार डॉ.शिवकुमार डहरिया आरंग का इतिहास बदलने में कोई कसर नही छोड़ेंगे क्योंकि राज्य बनने के बाद से कोई भी आरंग विधायक दोबारा चुनाव नही जीत सका है।

 

About the author

मीडिया एमपीसीजी