छत्तीसगढ़ देश संस्कृति

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने सपरिवार किया गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(10.09.22)-नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने सपरिवार अपने आवास में विराजमान गजानन महाराज गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन महादेव घाट में नगर निगम रायपुर द्वारा बनाये गए कुंड में किया।

इस दौरान मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने भगवान गणपति से देश तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं आवास कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारीगण सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi