आरंग(13.09.22)- सुमन कालोनी आरंग निवासी शिक्षक सुशील बेलगहे और शिक्षिका सारिका बेलगहे के सुपुत्र लोधी प्रतीक बेलगहे का नीट में चयन हुआ है।प्रतीक ने 627 अंक अर्जित कर अपने परिवार, समाज तथा नगर का गौरव बढ़ाया है।मूलतः आरंग के ग्राम कलई निवासी प्रतीक के दादा लोधी रामशरण बेलगहे सेवानिवृत्त शिक्षक है और लोधी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति है।प्रतीक की इस उपलब्धि पर बेलगहे परिवार तथा सम्पूर्ण लोधी समाज मे हर्ष का माहौल है।

