आरंग(13.09.22)- शिवसेना जिला महासचिव राकेश शर्मा ने शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंग में सभी विषयों में एडमिशन की सीट बढ़ाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।
राकेश शर्मा ने बताया कि आरंग महाविद्यालय में सीट सीमित होने की वजह से एडमिशन से बहुत से छात्र वंचित हो गए है।जैसे पीजी 45 सीट है और आवेदन 600 से ऊपर आया है । पीजीडीसीए में 75 सीट आवेदन 606, एमएससी में 45 सीट आवेदन 590 इसी तरह बीए,बीएससी,बीकाम में भी सीमित सीट होने की वजह से बहुत से छात्र,छात्राओं को महाविद्यालय में एडमिशन से वंचित होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कह रही है और दूसरी तरफ छात्राओं को महाविद्यालय में पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है ।छात्र हित मे सभी फेकल्टी में सीट बढ़ाना अति आवश्यक है ।

