आरंग(13.09.22)- मंगलवार को विकास खंड शिक्षा कार्यालय आरंग के निर्देशानुसार नगर में साक्षरता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन स्कूली बच्चों के द्वारा किया गया ,एवं बच्चों ने शैक्षिक नारो पोस्टर, स्लोगन आदि के द्वारा नगर को जागरूकता भरे संदेश दिए रैली का समापन इंडोर स्टेडियम में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अतुल विश्वकर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के एस राय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक एवं साक्षरता अधिकारी योगेश्वर साहू तथा प्राचार्य हरीश शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनकी अभिव्यक्ति को सराहा, इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में पार्षद गण दीपक चंद्राकर, राम मोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन एवं एल्डरमैन राजेश्वरी साहू के साथ-साथ पूर्व पार्षद डॉक्टर लक्ष्मी नारायण लोधी, सजल चंद्राकर ,आचु देवांगन, छूल्लू गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक कवि वी के गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे एवं छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत की प्रस्तुति में शिक्षिका सोनल मिश्रा, श्वेता पाल, केसरी ढिढी चित्रा देवांगन आदि की सहभागिता रही ,
रैली का संचालन एवं नेतृत्व शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं नितिन मिश्रा के द्वारा किया गया तथा रैली को सफल बनाने में संस्था प्रमुख भीखम चंद देवांगन, अशोक साहू, मधु पटेल शिक्षक गण कुलेश्वर प्रसाद तारक, पवन कुमार साहू, शरद अग्रवाल, राधेश्याम नायक, पंकज प्रधान, रूप किरण गहर वाल, चमेली ध्रुव, आकाश कुमार विश्वास, प्रीति सिंह, युवराज मिश्रा, मयंक लुनिया आदि सभी शिक्षक साथियों का सहयोग रहा । कार्यक्रम में संलग्न में स्कूल शासकीय बालक प्रायमरी शाला सदर रोड, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सदर रोड, शासकीय बागेश्वर पारा प्राथमिक स्कूल , एवं शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (आत्मानंद) एवं पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड आरंग को अतिथियों के द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी गई।

