छत्तीसगढ़

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 11 अगस्त को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 11 अगस्त को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर
रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री साहेब प्रातः 10:30 बजे नया रायपुर अटल नगर से नगर पंचायत वटगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वटगांव में आयोजित ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात नगर पंचायत समोदा पहुंचकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दोपहर बाद मंत्री श्री साहेब बलौदाबाजार पहुंचकर महामहिम निर्मला स्मृति दिवस एवं जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री साहेब बलौदाबाजार से वापस नया रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी