आरंग छत्तीसगढ़

नपा. आरंग द्वारा एक दिवसीय जनसमस्या निवारण एवं पंजीयन शिविर का होगा आयोजन स्थानीय विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे उपस्थित

नपा. आरंग द्वारा एक दिवसीय जनसमस्या निवारण एवं पंजीयन शिविर का होगा आयोजन
स्थानीय विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे उपस्थित

आरंग/08 सितंबर 2023/ क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग छ.ग. शासन के द्वारा नगरपालिका क्षेत्र आरंग अन्तर्गत लोधी समाज भवन में ,, हमर विधायक हमर द्वार अभियान अंतर्गत,, के माध्यम से 09 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 11 बजे जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसका उद्देश्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का आम जनता को सीधे तौर पर उनके घर मुहल्ले में पहुंच कर लाभ दिलाना है। इस शिविर के माध्यम से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड बनाया जायेगा साथ जन समस्याओं का निवारण भी किया जायेगा। इस शिविर में केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के साथ साथ नगरपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमेन तथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी