अन्य आरंग छत्तीसगढ़

आरंग पत्रकार संघ के अध्यक्ष बनने पर पवन साहू को मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने दी बधाई

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंगः प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने अपने निवास कार्यालय में आरंग पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष बनने पर पवन साहू को पुष्पगुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान मंत्री डाॅ. डहरिया ने नगर के वैकल्पिक सब्जी बाजार और महामाया तालाब के सौंदर्यीकरण व विकास के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थायी सब्जी बाजार के लिए भूमि का चिन्हांकन और महामाया तालाब के अतिक्रमण पर कार्यवाई कर सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द से जल्द कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा आरंग क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, रायपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू, आरंग पत्रकार संघ के सचिव वीरेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi