अन्य आरंग छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर मंदिरहसौद को मिला तहसील का दर्जा,क्षेत्रवासियों में हर्ष

Written by Tukeshwar Lodhi

मंदिरहसौद(01.09.22) – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनों की सुविधा के लिए सतत प्रयास कर रहें हैं। लोगों के राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए नई तहसील इकाईयां प्रदेश में बनाई जा रही है। इसी कड़ी में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रायपुर जिले की वर्तमान तहसील आरंग का विभान कर नवीन तहसील मंदिरहसौद बनाई जा रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जनता के द्वारा क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष यह मांग किया गया था कि मंदिर हसौद को तहसील बनाया जाए, जिससे आम जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार बार आरंग न जाना पड़े। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुवे मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मंदिरहसौद की नवीन तहसील बनाने की अनुशंसा किया था, जिसके परिणामस्वरूप आज मंदिर हसौद को नवीन तहसील के दर्जा प्राप्त हुआ है। इससे आने वाले समय समय में क्षेत्रवासियों की राजस्व संबंधी, आय, जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्रों का कार्य मंदिरहसौद से ही किया जायेगा। नवीन तहसील मंदिर हसौद में राजस्व निरीक्षक मंडल पलौद के पहन.17, 18, 19, 20, 21, 25, 26, 27 एवं 28 कुल ग्राम 25, राजस्व निरीक्षक मंडल मंदिर हसौद के पहन.07, 08, 09, 11, 14, 15, 16, 22, 23, एवं 24 के कुल ग्राम 22 इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक मंडल चंदखुरी के पहन.01,02,03, 04, 05, 06, 10, 12, 13, एवं 64 कुल 25 ग्राम शामिल किए गए हैं। इस तरह कुल 29 पटवारी हल्के के 72 ग्रामों को नवीन तहसील मंदिर हसौद में शामिल किया गया है।
उक्त नवीन तहसील गठन होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा प्रदेश के मुखिया भूपेश बधेल एवं केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस चंदखुरी, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चंद्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा आरंग, ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद, रविशंकर धीवर अध्यक्ष नगर पंचयत चंदखुरी, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रायपुर, अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, हेमलता डूमेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष, तारणी पिंटू निर्मलकर सदस्य मंदिर हसौद, नेहा दीपेंद्र वर्मा जनपद सदस्य, मधु विकास टंडन जनपद सदस्य, हृदयलाल जांगड़े जनपद सदस्य, इंदिरा टिका राम पटेल, देवराज जांगड़े जनपद सदस्य, दिनेश्वरी यशवंत टंडन जनपद सदस्य, रानी पवन धीवर जनपद सदस्य, देवकी ध्रुव जनपद सदस्य, रामचंद्र वर्मा जोन अध्यक्ष, ईश्वर जोगलेकर जोन अध्यक्ष, जोईधाराम साहू जोन अध्यक्ष, रेखराम पात्रे,प्रकाश बधेल, दिलीप जोशी, प्रेम नारायण मिश्रा, संतोष सिन्हा, शोभित साहू, अवधेश मिश्रा, नरोत्तम देवांगन, जैतराम जांगड़े, चंदूलाल वर्मा हैं।

About the author

Tukeshwar Lodhi