आरंग(03.09.22)- शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर बच्चों व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
साथ ही शिक्षक महेन्द्र पटेल तथा पूर्व जनपद सदस्य शकुन चंद्राकर द्वारा स्वच्छता पर निर्मित प्रेरक स्वच्छता गीतों को बच्चों को सुनाया गया। इस मौके पर पीपला ग्रुप के संरक्षक, नवकार ज्वेलर्स संचालक अजय कांकरिया उपस्थित होकर बच्चों को प्रेरित करते हुए स्वच्छता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा किए।
वहीं शिक्षक महेन्द्र पटेल ने भी बच्चों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करते हुए कहा स्वच्छता एक आदत है। सबको अपने आचरण में शामिल करना चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ साथ स्कूल, घर परिवार, ग्राम, सार्वजनिक स्थलों सहित विभिन्न शहरों व नगरों में स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल, अशोक चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, सुशील कुमार आवड़े, गुरुचंद पारधी समाजसेवी कन्हैया साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

