आरंग शिक्षा

“बच्चों को जिस क्षेत्र में रुचि हो पालक उसे उसी क्षेत्र में आगे बढ़ाए..” गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने कहा

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(11.09.23)- स्थानीय गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों, प्राचार्यों ,संकुल समन्वयकों एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाॅल , श्रीफल ,प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सोपान में विद्यालय के विद्यार्थीयों के द्वारा शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां रखी गई थी जिसमें म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, पहेलियां एवं रस्सा कस्शी जैसे विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल आयोजित किये गये थे जिसमें बच्चों तथा शिक्षकों ने उत्साह से सहभागिता की ।शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के बारे में अपने विचार तथा अनुभव को विद्यार्थीयों के साथ साझा किए।

इस कार्यक्रम के द्वितीय सोपान में शिक्षा जगत के अनुभवी शिक्षकों, प्राचार्यों एवं प्रशासकों ने शिक्षण,अधिगम, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से जुड़ी समस्याओं पर अपना उद्बोधन दिया एवं परिचर्चा में भाग लिया।
परिचर्चा में भाग लेते हुए संस्था के संचालक यशवंत चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के कक्षा कार्य, गृह कार्य, पाठ्यक्रम से संबंधित समस्याओं को रेखांकित करते हुए प्रश्नों के समाधान हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

अन्य वक्ताओं ने इस दिशा में अध्यापन के साथ संस्कार मूलक शिक्षा , विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक के बीच के संबंधों में परस्पर विश्वास की आवश्यकता पर बल दिया।
नोडल प्राचार्य सरोजनी केरकेट्टा एवं प्रशांत मिश्रा, सेवानिवृत्त व्याख्याता डा एस डी महंत ,वरिष्ठ व्याख्याता दिलीप कुमार रहंगडाले, विजय चंद्राकार, मानिक मिश्रा ने शिक्षकों की समाज में भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए एवं अपने अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित दिनेश शर्मा सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय शिक्षा विभाग रायपुर एवं कोचिंग संस्थान थिंक आइ ए एस रायपुर के संचालक मुरली मनोहर देवांगन ने शिक्षकों एवं बच्चों का मार्गदर्शन किया।इस कार्यक्रम में आमंत्रित संकुल समन्वयकों की ओर से संकुल समन्वयक हरिश दीवान ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विद्यालय के उपप्राचार्य सत्यरंजन चक्रवर्ती एवं प्राचार्य पुष्पलता जार्ज को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में पत्रकार रोशन चंद्राकर , रामकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता,पवन साहू, विरेन्द्र वर्मा एवं टूकेश्वर लोधी की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय की फीस समिति,पालक समिति के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों के आतिथ्य ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

About the author

Tukeshwar Lodhi