आरंग: प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और आरंग जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू कुर्रे को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार के लिए ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया है। वे हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख नेताओं के साथ समन्वय बनाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।इसके अलावा वे एससी विभाग हरियाणा पीसीसी और कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट जुटाने में सहयोग करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पिंटू कुर्रे ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा सीट के लिए जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे निष्ठापूर्वक और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा।रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को जीत दिलाने के साथ साथ हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।