14,15,16 अक्टूबर को होगी भक्तिपूर्ण महोत्सव की धूम
देश भर से आयेंगे संत महात्मा कथा वाचक भजन मंडलियां
सुप्रसिद्ध कथा वाचक मधुसूदन बापूजी उल्लास नगर करेंगे कथा
रायपुर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला में संत बाबा हरदासराम राम साहेब का 35वाँ वरसी महोत्सव 14, 15, 16 अक्टूबर को संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद से एवं देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरा देवी व जलगांव धाम के महंत साई देवीदासजी के सानिध्य में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर है।
इन संतों का मिलेगा सानिध्य आशीर्वाद
वरसी महोत्सव में प्रमुख रूप से आशीर्वाद देने साईं राजेश लाल अमरावती, साईं युधिष्ठिर लाल साहेब शदाणी दरबार तीर्थ, साईं कालीराम साहेब उल्लासनगर, शिव शांति आश्रम लखनऊ जुगल जोड़ी सरकार, साईं अर्जुन दास साहेब उल्लासनगर,साईं नितीन कुमार जी अयोधया धाम उत्तरप्रदेश,साई कमल कुमार नागपुर, साईं सनी कुमार नागपुर, साईं लाल दास चकरभाटा, साईं फकीराराम साहेब खटवारी दरबार नागपुर, मधुसूदन बापूजी उल्लासनगर, छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के संत जन, साईं राजकुमार बाबा किशाराम दरबार, साईं कृष्णदास, साईं बलरामदास, साईं सुदामालाल चकरभाटा, साईं रामचंद वाधवा स्वामी हरिगिरी महाराज सेवा समिति, भाई महेश कुमार जग्यासी बाबा गुरदास राम दरबार धमतरी व अनेक संत महात्मा आयेंगे। इसके अलावा सुप्रसिद्ध कथा वाचक मधुसूदन बापूजी उल्लासनगर सनातन धर्म पर कथा सुनायेंगे।
अनवरत प्रवाहित होगी भजन गंगा
भजन मंडलियों में प्रसिद्ध लवी भगत अजमेर, अनिल भगत म्यूजिकल पार्टी मुंबई, भजन जैमिग बाय हियर कृष्णा-शिव जलगांव, सुप्रसिद्ध भजन गायिका प्रियंका केसवानी नवी मुंबई, बाबा हरदासरम पटापटी टोली जलगांव, रोहन आर्य जलगांव,श्रीकृष्णधाम आश्रम चकरभाटा, विनोद चावला एंड पार्टी चकरभाटा, बाबा बालक मंडली भाटापारा व रायगढ़,गोदड़ीवाला युवा गायक मंडली देवपुरी रायपुर, गोदड़ीवाला धाम महिला मंडल देवपुरी रायपुर व भाटापारा के कार्यक्रम होंगे। साथ ही गोदड़ीवाला प्राथमिक पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व ब्लड डोनेशन कैम्प भी
बरसी महोत्सव स्थल पर विशाल निः शुल्क स्वास्थ जांच शिविर व ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाया जायेगा। तीनों दिन हवन, झंडावंदन, अखंड पाठ साहेब, अखंड धूनी साहेब, भगवान झूलेलाल का बहराणा साहेब, मदाह साहेब, नितनेम आरतियां, सेवा सत्संग सिमरन जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। तीनों दिन अखंड भंडारा साहेब भी चलता रहेगा। यह जानकारी दरबार के सेवादारी इंदर सचदेव, हरी इसरानी, अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, पवन प्रीतवानी व अनिल तुल्यानी ने दी।