छत्तीसगढ़ • रायपुर

बीटीआई ग्राउंड में संकल्प नवरात्रि की तैयारियां, भूमिपूजन के साथ शुभारंभ

रायपुर। शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउंड में इस वर्ष संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव समिति द्वारा भव्य नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों का शुभारंभ शनिवार को विधिविधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन कर किया गया।

समिति के संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा की आराधना के साथ पारंपरिक रास गरबा का आयोजन होगा। भूमिपूजन के अवसर पर समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने समिति द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम में अनिता खंडेलवाल, संगीता मिश्रा, पुष्पा जैन, सुनिला अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अमरजीत सिंह, मिलिन गौतम, कोमल जैन, राखी साह, श्रुति जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी