धर्म रायपुर संस्कृति

राधाकृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में राधाष्टमी उत्सव की धूम

रायपुर। राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात राधाष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल व सचिव रमाशंकर पांडे ने बताया कि इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराधा कृष्ण की प्रतिमा का सुंदर श्रृंगार किया है। आरती के उपरांत ठाकुरजी को 56 भोग लगाया गया। प्रातः काल से ही मंदिर में रासबिहारी राधारानी के भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। मंदिर के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र अग्रवाल के अनुसार इस धार्मिक पर्व को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष विशेष रूप से साज-सज्जा के लिए कोलकाता से कारीगर बुलवाए गए हैं। बड़ी संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजन, आरती एवं प्रसाद का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी