रायपुर। आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीजिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में सम्मेत शिखर तप के 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा भव्य धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। लंबे समय से कठिन तप आराधना कर रहे सभी तपस्वी एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ पारणा की शुरूआत की गई। पारणा से पहले सभी तपस्वियों ने परमात्मा का देववंदन और चैत्यवंदन किया। इसके बाद परमात्मा की पूजा-अर्चना की गई। साध्वी भगवंत मंजुलाश्री की पावन निश्रा में मांगलिक के पश्चात सामूहिक पारणा प्रारंभ हुआ। सामूहिक पारणा को विशेष बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से सभी तपस्वियों का पग प्रक्षालन किया गया। इसके बाद तांबे की थाली और कटोरी से सभी तपस्वियों का उत्कृष्ट पारणा कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान दादाबा ड़ी में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सिद्धि तप के तपस्वी उपहार चोपड़ा और उषा बेन मेहता का भी आयोजन समिति की ओर से बहुमान किया गय्सामूहिक पारणा का लाभ उपहार-पूजा, सानवी एवं मौलिक चोपड़ा परिवार उपहार कार्ड्स, एमजी रोड द्वारा लिया गया। ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वि ॥जय कांकरिया ने धर्मपत्नी सीमा कांकरिया के साथ सम्मेत शिखर का कठिन तप किया। दोनों ने तप आराधना पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को पारणा किया। ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा स्वयं तप आराधना में सहभागी होकर तप पूर्ण करना श्रीसंघ के लिए प्र्रेरणा का केंद्र बना रहा।