छत्तीसगढ़ • संस्कृति

परंपरा, संस्कृति और नारी शक्ति पर खूबसूरत कार्यक्रम ‘सांझ-ए-रोशनी’

सिक्ख समाज लेडीज विंग का आयोजन पत्रिका ‘सांझ’ का हुआ विमोचन

हरदीप कौर बनीं दिवाली क्वीन

 मनशीत, करिश्मा, हर्षदीप रहीं ‘श्रृंगार दी सांझ- रैम्प वॉक’ की विजेता

रायपुर। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ लेडीज विंग द्वारा मंगलवार को शगुन फार्म में कार्यक्रम ‘सांझ-ए-रोशनी’ का आयोजन किया गया। समाज के लिए यह कार्यक्रम बेहद खास और यादगार रहा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना रहा, जहां वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें तथा आपसी प्रेम, सहयोग और एकता के रिश्तों को और मजबूत बना सकें।

इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं के हाथों विरासत, संस्कृति, परंपराओं और महिला सशक्तिकरण को समर्पित पत्रिका ‘सांझ’ का विमोचन भी किया गया। आयोजन में दिवाली क्वीन हरदीप कौर रहीं और श्रृंगार की सांझ रैम्प वॉक विजेता मनशीत कौर टूटेजा, करिश्मा कौर खनूजा और हर्षदीप कौर रही। जिन्हें कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘श्रृंगार दी सांझ’ डायमंड ज्वेलरी रैम्प वॉक रहा, जिसे कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी द्वारा प्रायोजित एवं पुरस्कृत किया गया। इस रैम्प वॉक में महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास, खूबसूरती और शानदार अंदाज के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

इसके साथ ही दीपावली क्वीन प्रतियोगिता और दीपावली तंबोला के विजेताओं को अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की ओर से पुरस्कृत किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा। रंगारंग डांस परफॉर्मेंस, लकी ड्रॉ, तंबोला और अनेक मनोरंजक गतिविधियों ने इस शाम को यादगार बना दिया।

सिख समाज छत्तीसगढ़ लेडीज विंग की अध्यक्ष डॉली गुम्बर व संयोजक डॉ. रीना टूटेजा ने बताया कि इस बेहतरीन आयोजन में प्रतिभागियों, कलाकारों, सहयोगियों, सदस्यों और पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही विशेष रूप से प्रायोजकों- कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी और अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स का धन्यवाद, जिनके सहयोग ने इस आयोजन को और भी खास बनाया।

इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ लेडिस विंग की अध्यक्ष डॉली गुंबर, संयोजक डॉ. रीना टुटेजा, सुरेंद्र कौर छाबड़ा, सोमा छाबड़ा, रिंकी टुटेजा, सुरेन्दर कौर चावला, जगजीत कौर भसीन, दलजीत कौर भसीन, जसविंदर कौर होरा, रजिन्दर कौर खनुजा, कमलजीत अजमानी, सतवंत कौर सलूजा, विमलेश कौर सलूजा, राखी खंडूजा, हरप्रीत होरा, रूपिंदर होरा, राखी अरोरा, डिम्पी अजमानी, चरनदीप कौर, रिम्पी अजमानी, तेजिंदर कौर, ऋचा मक्कड़, खुश्बू चहल इत्यादि मौजूद थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी