उल्हासनगर वसन शाह दरबार से रविवार को आएंगे साईं ओमी राम
रायपुर। महाराष्ट्र के उल्हासनगर वसन शाह दरबार से शहजादे साईं ओमी राम का आगमन 4 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में होने जा रहा है। सेवादारी गौरव मंधानी ने बताया, अगले दिन 5 अक्टूबर को दोपहर 1.13 बजे से सिंधु पैलेस, बीटीआई ग्राउंड के सामने शंकरनगर में संतश्री के सानिध्य में दुआ साहेब, नित नेम, भगवान झूलेलाल एवं सतगुरु साईं वसन शाह की जीवनी पर आधारित सत्संग के साथ भक्तिमय कार्यक्रम होंगे। संतश्री द्वारा भक्तों एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए पल्लव अरदास की जाएगी। संगत के लिए कार्यक्रम पश्चात भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए रायपुर सिंधी समाज के साथ एसवीएस मंडल के सभी सेवादारियों सहित छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, अजीत कुकरेजा, रमेश मिर्घानी, बलराम आहूजा, विक्की लोहाना, रिंकू लखीसरानी, किशोर आहूजा, राजू तारवानी, नरसा लालवानी, रोशन ओचवानी, मनोज डेंगवानी, भरत पमनानी, नरेश पंजवानी, शरणजीत, विक्की रत्नानी, प्रशांत मेंघानी आदि प्रमुख रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।
रोज अलग स्थान पर सत्संग करते हैं संतश्री
सेवादारी गौरव मंधानी ने बताया कि संत ओमीराम साहेब लगातार देश-दुनिया के भ्रमण पर रहते हैं। वे किसी भी गांव-शहर में रहें, समाजजनों का मार्गदर्शन करने के लिए नित्य सत्संग जरूर करते हैं। लगभग प्रतिदिन 13 बजकर 13 मिनट पर वे दुआ साहिब, नित नेम करते हैं।