देश

दो दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव आज व कल

विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात अग्र हस्तियां बनेंगी मुख्य अतिथि

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी

रायपुर। अग्रवाल समाज की गौरवशाली विरासत, परंपराओं और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से 3 एवं 4 अक्टूबर को दो दिवसीय भव्य श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन रिंग रोड नंबर-3 स्थित रोजबे-रिसॉर्ट में किया जा रहा है। आयोजन में समाज के सभी वर्गों—विशेषकर बच्चों और युवाओ के लिए विविध सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का खाका तैयार किया गया है। अग्रवाल सभा के संयोजक अशोक गोयल, महिला मंडल की संयोजिका मीरू हरलालका, युवा मंडल के संयोजक विकास गोयल एवं युवती मंडल की संयोजिका सोनम जिंदल ने संयुक्त रूप से समाजबंधुओं से इस उत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत से जुड़ने का एक पावन अवसर है।

प्रमुख आकर्षण

धर्मक्षेत्र: भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां। स्क्रीप्ट टू स्टेज: बच्चों और युवाओं की रचनात्मक अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन। सनातन सुर: भारतीय संगीत और सनातन परंपराओं की मधुर स्वर-लहरियां। कल्पना की उड़ान: बच्चों की असीमित सृजनात्मकता और कल्पनाशक्ति को समर्पित मंच। मसालों का गुलदस्ता: भारतीय संस्कृति, विविधता और स्वाद की खुशबू का अनोखा संगम। योग स्पंदन: स्वस्थ, ऊजार्वान और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देता विशेष योग सत्र। यूथ फिटनेस: युवाओं को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने का अभियान। प्रतिभावान बच्चों का सम्मान: समाज के होनहार बाल-प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन एवं सम्मान समारोह।

About the author

मीडिया एमपीसीजी