देश

समाज सेवा समिति टाटीबंध ने फहराया तिरंगा

स्कूली बच्चों को दी पाठ्यसामग्री, बांटी मिठाई

रायपुर। समाज सेवा समिति टाटीबंध रायपुर छत्तीसगढ़ की ओर से स्वाधीनता दिवस पर क्युरो स्कूल टाटीबंध में समाज तिरंगा झंडा फहराया गया। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही इस मौके पर जरूरतमंद सौ बच्चों को कॉपी-पेंसिल, पिन, कलर और पाठ्यसामग्री बांटी गई। इस मौके पर समाज सेवा समिति के गुरजंट सिंग भामरा, रणजीत सिंग पनेसर, चरणजीत सिंग पनेसर, इंदरजीत सिंग मान, सावरमल शर्मा, चरणजीत कौर, मनजिंदर सिंग हुंदल, दर्शन कौर भामरा, दलजीत सिंग आदि मौजूद थे। साथ ही स्कूल की प्रिंसीपल अर्पणा अलेकर और टीचर्स मौजूद थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी