छत्तीसगढ़ • रायपुर

संस्कार शिक्षकों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

रायपुर। संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की ओर से रायपुर के संस्कार शिक्षकों के लिए सिटी सेंटर, पंडरी में विशेष रूप से ‘हनुमान अंश’ धार्मिक फिल्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्कार शिक्षकों ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म, आस्था, संस्कार और हनुमानजी के आदर्शों से जुड़ी प्रेरणादायक भावनाओं को अनुभव करने का अवसर मिला। शिक्षकों ने इस पहल को आपसी सहभागिता, सांस्कृतिक जुड़ाव और सकारात्मक मनोरंजन का सुंदर माध्यम बताया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी