संस्कृति

राज्य स्तरीय मिनीमाता स्मृति दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह कल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल
——————————————
रायपुर/छ.ग. में ममतामयी महतारी के नाम से प्रख्यात प्रदेश की प्रथम महिला सांसद व सतनामी समाज की गुरुमाता स्व.मिनीमाता की 54 वी. पुण्यतिथि पर राजधानी में कल 11 अगस्त (मंगलवार) को राज्य स्तरीय “मिनीमाता स्मृति दिवस व सतनामी प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन 11बजे से सिविल लाईन स्थित “वृंदावन हॉल” में आयोजित किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, सारंगढ़ की पूर्व विधायक पदमा मनहर, बाबा कमलेश दास (लखनऊ) तथा राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया मौजूद रहेगी।
आयोजन समिति अध्यक्ष के.पी.खण्डे, महासचिव डॉ.जे. आर. सोनी एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा राजश्री सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है। तय कार्यक्रम अनुसार सर्वप्रथम प्रातः 09 बजे बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर पंडरी पुराना बस स्टैंड जाएंगे जहां स्थापित माता जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें आदराजंली देंगे, तत्पश्चात 11 बजे से राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन वृंदावन हाल में प्रारंभ होगा जहां मंगल भजनों के साथ माताजी की अनुकरणीय कार्यों को याद कर उनकी स्मृति में समाजोत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की महिलाओं तथा 10वीं/ 12 वीं बोर्ड के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सतनामी समाज के सभी सदस्यों को शामिल होने की अपील की गई है ।

About the author

मीडिया एमपीसीजी