छत्तीसगढ़ देश रायपुर

80 स्कूलों के बच्चों ने सम्हाला मंच, बिखरी सतरंगी छटा

रोटरी कॉस्मोपॉलिटन का इंटरस्कूल प्रोग्राम ‘शाइन-2026’
टॉप स्कूलों समेत स्लम एरिया के बच्चों को भी मिला समान मौका

रायपुर। रोटरी क्लब आॅफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इंटर-स्कूल प्रोग्राम ‘शाइन-2026’ के 25वें संस्करण का आयोजन रविवार को मैक कॉलेज, समता कॉलोनी में किया गया।

रोटरी क्लब आॅफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के अध्यक्ष सौरभ सोनी व सचिव राहुल फरमानिया ने बताया, इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यालयों के 2,000 विद्यार्थियों ने रूबिक्स क्यूब, चेस, रॉक द बैंड, ड्राइंग जैसीं 12 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। सुबह 8 बजे से शाम तक चले इस आयोजन की खासियत यह रही कि इसमें शहर व आसपास की टॉप स्कूलों के साथ-साथ स्लम एरिया में चल रहे स्कूलों के बच्चों को भी मंच पर समान रूप से मौका दिया गया। प्रोग्राम चेयरमैन दीपक केडिया ने बताया, हर बार की तरह इस मौके पर मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्तियों की घोषणा भी की गई। इस पूरे आयोजन में क्लब अध्यक्ष सोनी व सचिव फरमानिया समेत प्रोग्राम चेयरमैन दीपक केडिया, धनराज बनर्जी व शुभंकर गुप्ता और उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इन 12 स्पर्धाओं से निखरीं प्रतिभाएं
विद्यार्थियों की अलग-अलग रुचियों और क्षमताओं को मंच देने के लिए इस दौरान शाइन टेंक, डिबेट, ग्रुप डिस्कशन, ओपन यूओर माइंड, मैथेमेटिकल एटीट्युड, क्वीज, रूबिक्स क्यूब, चेस, गु्रप डांस, रॉक द बैंड, ड्राइंग और सिक्रेट सुपर स्टार जैसी रोचक स्पर्धाएं हुर्इं। इसके अलावा 4 महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र भी हुए। जो बालिकाओं के लिए माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता, बच्चों के लिए एआई, सीए कॅरियर काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर संचालित किए गए।

 

About the author

मीडिया एमपीसीजी