रायपुर

शंकर नगर हाउसिंग बोर्ड रेसिडेंट्स एसोसिएशन के सुरेश छाबड़ा अध्यक्ष व मोरियानी सचिव बने

रायपुर। शंकर नगर हाउसिंग बोर्ड रेसिडेंट्स एसोसिएशन की रविवार को शंकर नगर विद्या मंदिर स्कूल के सभागृह में वार्षिक आमसभा (एजीएम) आयोजित की गई। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश छाबड़ा को अध्यक्ष, प्रकाश मोरियानी को सचिव तथा संजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी से क्षेत्र के निवासियों के हित में कार्य करने तथा एसोसिएशन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। एजीएम की शुरूआत अध्यक्ष सुरेश छाबड़ा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए की। इसके बाद कोषाध्यक्ष संजय जैन ने पिछले 3 वर्षों की आॅडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, सचिव प्रकाश मोरियानी ने एसोसिएशन एवं शंकरनगर विद्या मंदिर स्कूल की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए संगठन के कार्यों एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की। अंत में सहसचिव डॉ. प्रमिषा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी