छत्तीसगढ़

हनुमान चालीसा व भजनों की लगातार पांच घंटे रही धूम

51 बच्चों ने एक साथ किया चालीसा पाठ

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोहाणा गुजराती महिला मंडल द्वारा आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार में 51 संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। लगातार पांच घंटे तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में बीच-बीच में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकीमय भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।
गोंदिया के सुरीले गायक मितेश भाई परमार ने संगीतमय हनुमान चालीसा के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से ओतप्रोत कर दिया। दोपहर तीन बजे पाठ का भव्य शुभारंभ 21 पंडितों व धर्माचार्यों द्वारा शंखनाद, मंत्रोच्चार व हनुमानजी की आरती से हुआ।
लोहाणा महिला मंडल अध्यक्ष रेखा बेन रायचुरा, कार्यक्रम संयोजक हितेश रायचुरा, मुकेश शाह व प्रकाश पुजारा ने बताया कि इस आयोजन में रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन का एक विशेष आकर्षण रहा 51 बच्चों द्वारा विशाल मंच के सम्मुख एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से एक साथ किया जा रहा हनुमान चालीसा पाठ।
हनुमान चालीसा का 51वां पाठ हाल ही में 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाने वाले इजराइल जा रही फ्लाइट के मुख्य पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से किया गया।

25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले सेवाभावियों का सम्मान


इस प्रसंग पर गुजराती समाज के उन सेवाभावी रक्तदाताओं का सम्मान भी हुआ, जिन्होंने 25 से अधिक बार रक्तदान किया है। चालीसा पाठ के उपरांत रात्रि 8 बजे श्रीहनुमान महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, कुलदीप जुनेजा, श्रीचंद सुंदरानी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडेय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, नवभारत समाचार पत्र समूह के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा व सचिन मेघानी, पार्षद महेंद्र खोडियार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, शिवनारायण मूंधड़ा, गुजराती समाज के वरिष्ठजन कीर्ति व्यास, नितिन ढोलकिया, हेमंत गोहिल, प्रकाश बारमेड़ा,अशोक पटेल, हेमंत परमार, तरुण पिथालिया, प्रवीण अखेनिया, राजेंद्र फौजदार, विपिन मिराणी, हितेश व्यास, विनय नथवाणी, कौशिक कट्टा, अन्नू बेन कारिया, पूनम राजा, मीना पुजारा, प्रेरणा भट्ट, शिवांगी पोमल, नेहा माणेक, दर्शना पंड्या, योगिता पुजारा, ज्योत्सना ठक्कर, अंजना पिथालिया, नीतू मूंधड़ा, संतोष परमार, ललित जोबनपुत्रा, हितेश पंड्या, प्रकाश पारपाणी, विष्णु गुप्ता, मुकुंद राठौर, भावेश अखेनिया, कमलेश नथवाणी, भावेश पिथालिया, भावेश सोनी, दीपक व्यास, मनीष पारपाणी, अनिल रायचुरा, अनिल रुपारेलिया, जयेश पोमल, पंकज पोमल, राजेंद्र शुक्ला, बबलू गुप्ता, बीरेश ठाकुर, निर्मल प्रजापति, देवेंद्र मिश्रा, श्रीनिवास रेड्डी, अमित नायडू, कौशल गांधी, नरेंद्र डागा, राजेंद्र दुबे, संजय नामपल्लीवार आदि मौजूद रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी