रायपुर। रायपुर पश्चिम परिक्षेत्र के कोटा वार्ड अंतर्गत कुर्लूभाठापारा में गांड़ा समाज द्वारा भव्य सामाजिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जुटे समाज जनों ने सामाजिक एकता का परिचय दिया। प्रमुख आयोजक अधिवक्ता कैलाश हरपाल व कार्यक्रम के सहप्रभारी मनोज सोना ने बताया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गांड़ा महासमाज के संस्थापक अधिवक्ता भगवानू नायक रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रभारी बनमाली छुरा ने की। राष्ट्रीय युवा प्रभारी आशीष तांडी विशिष्ट अतिथि रहे। इस सम्मेलन में विशेष रूप से समाज की एकता, शिक्षा, नशामुक्ति, आर्थिक-सामाजिक प्रगति और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता कैलाश हरपाल ने व आभार प्रदर्शन युवा नेता मनोज सोना ने किया।