रायपुर। समीपस्थ ग्राम फुंडहर में सावन मास पर बोल बम महिला समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ का भव्य सामूहिक महारुद्राभिषेक कर देवाधिदेव से सबके सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही भव्य भंडारा संचालित कर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित की गई।



