छत्तीसगढ़ रायपुर

सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति और प्रतिभा के रंग

रायपुर। ऐश्वर्या जनसेवा समर्थन सोसायटी व मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के बैनर तले वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में आयोजित सावन उत्सव ‘सावन के रंग, सखियों के संग’ में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। आयोजक एवं दोनों संस्थाओं की अध्यक्ष पूनम पाण्डेय ने बताया, इस उत्सव में महिलाओं ने सावन की संस्कृति व परंपराओं के रंग बिखेरे। इस मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस वॉक, सावन क्वीन, सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, गेम्स और ओपन माइक जैसी गतिविधियां हुर्इं।
इस कार्यक्रम में हास्य कवयित्री शशि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण लाहोटी, राज्य नियंत्रण कक्ष महिला हेल्पलाइन 181 की केंद्र प्रबंधक प्रीति पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा, कृष्णा परमार, आशा दुबे सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग, अधिवक्ता एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा परमार ने किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी