देश – प्रदेश में वंदनीय संतों का मिला सानिध्य और आशीर्वाद
रायपुर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में मनाए जा रहे संत बाबा हरदासराम साहेब के वरसी महोत्सव का समापन शुक्रवार को अखंड पाठ, बाबा की अखंड धूनी के भोग अर्पण के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर महंत अम्मा मीरा देवी, महंत साईं देवी दास, साईं युधिष्ठिर लाल महाराज, साईं राजेश लाल, साईं काली राम, साईं कमल कुमार, साईं सनी कुमार, साईं लालदास, साईं फकीरा राम साहेब सहित श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के संतजन साईं राजकुमार, साईं सुदामा लाल, भाई महेश कुमार जग्यासी, साईं जल कुमार मसन्द आदि संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दरबार के सेवादारी इन्दर सचदेव, हरि इसरानी, पवन प्रीतवानी, अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, राजेश थोरानी, सुशील केसवानी ने बताया, शाम 4 बजे से गोदड़ीवाला धाम महिला मंडल, रायगढ़ युवा मंडली, सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल भगत उल्लास नगर व राजस्थान अजमेर से आये सुप्रसिद्ध गायक लवी कमल भगत ने सभी को आत्मविभोर कर दिया।
पूजन आरती, भजन कीर्तन सत्संग का अनवरत चला क्रम
संतों के आशीर्वाद से रात्रि 9 बजे से 10.30 तक नेतनेम आरती साहब, सतगुरु बाबा की मनोकामना पूर्ण करने वाली पावन मदाह साहब, श्रीअखंड पाठ साहब व अखंड धुनी साहब का भोग साहब हुआ। संतों ने तीन दिवसीय वरसी महोत्सव में कथा, प्रवचन, सत्संग, सिमरन भजन-कीर्तन करवाया व संगत को आशीर्वाद दिया। दरबार के सेवादारी इन्दर सचदेव, हरि इसरानी, पवन प्रीतवानी, अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, राजेश थोरानी, सुशील केसवानी ने बताया, शाम 4 बजे से गोदड़ीवाला धाम महिला मंडल, रायगढ़ युवा मंडली, सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल भगत उल्लास नगर व राजस्थान अजमेर से आये सुप्रसिद्ध गायक लवी कमल भगत ने सभी को आत्मविभोर कर दिया।
सबके सुख शांति के लिए की गई बाबा से अरदास
पल्लव साहब व भोग साहब के मौके पर छत्तीसगढ़ से व शहर के सिंधी पंचायतों के मुखी गण, सभी दरबारों के प्रमुख जन, सामाजिक संस्थाओं के मुखिया गण व विभिन्न राज्यों से आए बाबा भक्त व अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट के (सेवा मंडल जलगांव साहब) के ट्रस्टी गण, रायपुर के विधायकों, सांसद बृजमोहन अग्रवाल व सभी जन प्रतिनिधियों का इस वरसी महोत्सव में आगमन हुआ। जिन्होंने बाबा की देवरी पर मत्था टेक कर सबके सुख-समृद्धि की शुभकामना कर बाबा से प्रार्थना अरदास की। तीनों दिन लालपुर, देवपुरी, डुंडा, फुहुडर, माना व आसपास के ग्रामीण जनों ने बाबा के महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।